फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UGC Net Examination in New Course

नए पाठ्यक्रम में यूजीसी नेट परीक्षा आज से शुरू, 237 शहरों में 615 परीक्षा केंद्र

Thu, 20 Jun 2019 09:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
UGC Net Examination in New Course
फाइल फोटो
यूजीसी नेट जून 2019 की परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश के 237 शहरों में 615 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 20 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाली दूसरी कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 10 शिफ्ट और 81 विषयों में होगी। 
विज्ञापन


इसमें 9.42 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा नए पाठ्यक्रम के तहत होगी, जिसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, 20, 21, 24, 25, 26 जून तक परीक्षा कराई जाएगी। नकल पर रोक लगाने के लिए प्रति शिफ्ट 3800  जैमर लगाए जाएंगे और सभी केंद्रों की सीसीटीवी से एनटीए मुख्यालय से लाइव मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन

  
परीक्षा में पूछे जाएंगे 150 प्रश्न
180 अंक के दो पेपर होंगे। पेपर एक 100 अंक का होगा, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर दो 200 अंक का रहेगा और इसमें 100 प्रश्न आएंगे। सभी प्रश्नों के उत्तर देने अनिवार्य रहेगा। प्रश्न का उत्तर सही देने पर अंक मिलेंगे, लेकिन गलत उत्तर देने पर सही प्रश्न में से अंक नहीं कटेंगे। तीन घंटे की परीक्षा के दौरान कोई ब्रेक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed