{"_id":"596659714f1c1bbe528b4662","slug":"ugc-net-exam-will-conduct-on-5th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट परीक्षा अब 5 नवंबर को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजीसी नेट परीक्षा अब 5 नवंबर को
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
यूजीसी नेट की परीक्षा अब 19 नवंबर के बजाय पांच नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आवदेन एक अगस्त से किया जा सकता है जबकि 24 जुलाई को इस संबंध में अधिसूचना जारी होगी। छात्रों की मांग को देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय अधिकारियों के मुताबिक, जुनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी एक अगस्त से 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 31 अगस्त को आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cbsenet.nic.in पर लॉग-इन किया जा सकता है।
विज्ञापन