फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UGC directed all universities, students get help around the clock

यूजीसी का सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश, चौबीसों घंटे छात्रों को मिले मदद 

Tue, 14 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 14 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
UGC directed all universities, students get help around the clock
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic

यूनिवर्सिटी से संबंधित छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर यूनिवर्सिटी 24 घंटे मदद को हाजिर रहेगी। इसके लिए खास तौर पर यूनिवर्सिटी को चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू करनी होगी। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने इसे लेकर देशभर के सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने एडमिशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। बता दें कि गुड़गांव में स्थित आठ प्राइवेट व डीम्ड यूनिवर्सिटी को भी आदेश दिए गए हैं। यूजीसी ने जारी आदेश में कहा कि दाखिले प्रक्रिया के दौरान एक हेल्पलाइन शुरू की जाए। हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे चलाई जाए। ताकि छात्रों को परेशानी  न हो। 
विज्ञापन


दाखिले के समय विद्यार्थी व अभिभावकों को सबसे ज्यादा समस्याएं आती हैं। समय पर जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें भटकना पड़ता है। ऐसे में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज अपने पोर्टल पर समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन की सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंफ्यूजन से दिलाएगी निजात
दाखिले के समय में विद्यार्थियों के मन में कई तरह की शंकाएं होती है। कोर्स, स्ट्रीम और सब्जेक्ट्स आदि को लेकर अनुभव का अभाव विद्यार्थियों को और भी परेशानी में डाल देता है। कई बार कंफ्यूजन में गलत फैसले ले लिए जाते है।

जिसके चलते बाद में छात्रों को सब्जेक्ट चेंज करने आदि के लिए आवेदन करने को भटकना पड़ता है। एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जानकारियां मिल सकें। इसी मकसद से यूजीसी ने सभी कॉलेज व यूनिवर्सिटी को अपनी वेबसाइट के होम पेज पर एक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 
डॉ. जोगेंद्र यादव, प्रभारी एडमिशन, एसजीटी यूनिवर्सिटी: एडमिशन के वक्त विद्यार्थी फ्यूचर को लेकर बेहद तनाव में होते हैं। कोर्स और सब्जेक्ट्स को लेकर सही गाइडेंस न मिल पाने के कारण अक्सर परेशान नजर आते हैं। यूजीसी की इस पहल से स्टूडेंट्स को सही मार्गदर्शन मिलेगा। एसजीटी यूनिवर्सिटी की ओर से भी 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed