{"_id":"599efe3d4f1c1bad328b45a2","slug":"ugc-clears-not-to-hold-funds-of-womans-study-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अध्ययन केंद्रों का फंड रोकने का प्रस्ताव नहीं: यूजीसी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
महिला अध्ययन केंद्रों का फंड रोकने का प्रस्ताव नहीं: यूजीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन(यूजीसी) महिला अध्ययन केन्द्रों के फंड रोकने नहीं जा रहा है। बृहस्पतिवार को यूजीसी ने साफ किया कि उनका महिला अध्ययन केन्द्रों के फंड रोकने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
इंडियन एसोसिएशन फॉर वुमन स्टडीज (आईएडब्ल्यूएस) ने कल यूजीसी के नोटिस के बाद देश भर में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 167 महिलाओं के अध्ययन केंद्रों के भविष्य पर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
यूजीसी का कहना हैकि यूजीसी द्वारा वित्त पोषित महिलाओं के अध्ययन केंद्रों में कटौती या समर्थन रोकने का कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं है। यूजीसी केन्द्र सरकार का एक सांविधिक निकाय है। जिसके पास दो जिम्मेदारियां हैं। पहली उच्च शिक्षा के लिए संस्थानों में धन एवं समन्वय व दूसरा संस्थानों में मानदंड व रखरखाव की व्यवस्था करना।
विज्ञापन
