फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UGC advisory on Sept 29 to be celebrated as Surgical Strike Day

यूजीसी ने कुलपतियों को लिखा पत्र, कहा- विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को मनेगा सर्जिकल स्ट्राइक डे

Fri, 21 Sep 2018 06:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
UGC advisory on Sept 29 to be celebrated as Surgical Strike Day
JNU VC

देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 29 सितंबर को हर साल सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया जाएगा। इस दौरान उच्च शिक्षण संस्थान और एनसीसी कैडेट विशेष परेड का आयोजन भी करेंगे। इस दौरान कैडेट भारतीय सीमा की सुरक्षा के संबंध में छात्रों को जागरूक किया जाएगा। विश्वविद्यालयों को इस दौरान की गतिविधियां यूजीसी के निगरानी पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य है। 

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। पत्र में सर्जिकल स्ट्राइक देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसलिए छात्रों को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी होनी आवश्यक है। इस खास दिन विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने आसपास के इलाकों पूर्व सैनिकों से छात्रों को मिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करें।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सैनिक बताएंगे कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी के चलते किस प्रकार परिवार, त्योहार व अपनी खुशियों का त्याग करते रहें है। इन्हीं बहादुर सैनिकों के चलते आम नागरिक घरों में आराम से सोता है। इसके अलावा पूर्व सैनिक छात्रों को बताएंगे कि वे सर्दी, गर्मी, बरसात में किस प्रकार देश की सरहदों की किस प्रकार से सुरक्षा करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की छावनी में कैंपस आने का दें न्योता  

केंद्र सरकार इंडिया गेट और राज्य सरकार अपने इलाकों में सर्जिकल स्ट्राइक डे पर मल्टीमीडिया एग्जीबिशन आयोजित करेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने शिक्षकों और छात्रों को इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक भाग लेने को प्रेरित करे। 

कुलपतियों को कहा गया है कि वे सेना की छावनी में जाकर सेना के सीनियर अधिकारियों से मिलें। उन्हें अपने कैंपस आने का न्यौता दें, ताकि वे छात्रों को सेना के कामकाज और सरहदों की सुरक्षा पर जानकारी मुहैया करवा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed