{"_id":"578947cf4f1c1b0f2013d869","slug":"ug-pg-entrance-courses-admission-from-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी-पीजी एंट्रेंस कोर्सेज के दाखिले 18 से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी-पीजी एंट्रेंस कोर्सेज के दाखिले 18 से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) के प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सेेज के लिए दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यूजी के छह कोर्सेज व पीजी के लगभग 60 से अधिक कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं 19 जून से 23 जून तक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
परीक्षाएं दे चुके छात्रों को 16 जुलाई रात 11 बजे तक दाखिला पोर्टल पर बारहवीं के अंक भरने होंगे। इसके बाद यूजी स्तर पर कॉलेज कैटेगिरी के मुताबिक 18 जुलाई को पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सूची में नाम पर आने पर छात्र को दाखिला पोर्टल पर दोबारा जाकर दाखिला फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट आउट लेकर आवंटित किए गए कॉलेज में जाना होगा। ऐसा ही पीजी के छात्रों को पीजी दाखिला पोर्टल पर जाकर करना होगा।
विज्ञापन
यूजी-पीजी दाखिला शेड्यूल
पहली सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान-18 से 21 जुलाई तक
दूसरी सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान 23 जुलाई से 25 जुलाई
तीसरी सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान 27 जुलाई से 28 जुलाई
चौथी सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान 30 जुलाई से 1 अगस्त