{"_id":"58f8f61e4f1c1bf258471223","slug":"two-unit-test-in-cbse-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीबीएसई स्कूल में वर्ष में होंगे सिर्फ दो यूनिट टेस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई स्कूल में वर्ष में होंगे सिर्फ दो यूनिट टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूल में अब चार के बजाय दो यूनिट टेस्ट होंगे। हर तीसरे महीने होने वाले यूनिट टेस्ट से विद्यार्थियों को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के नए नियम के अनुसार एक यूनिट टेस्ट छमाही परीक्षा से पहले और एक टेस्ट वार्षिक परीक्षा से पहले होगा। यूनिट टेस्ट के अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाते हैं। इस संबंध में सीबीएसई की तरफ से सभी स्कूलों को सूचना दे दी गई है। हालांकि स्कूल अपने स्तर पर कक्षा में बच्चों का टेस्ट ले सकता है।
विज्ञापन
सीबीएसई का मानना है कि हर तीन माह में होने वाले यूनिट टेस्ट को लेकर विद्यार्थियों में तनाव बढ़ जाता है। इस पहल से विद्यार्थियों का तनाव कम होगा।
विज्ञापन
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेस के अध्यक्ष एसएस गोसाईं ने बताया कि सीबीएसई की ओर से अच्छा कदम उठाया है। इससे विद्यार्थियों का तनाव कम होगा।