{"_id":"59f7320c4f1c1b6e548b9bb7","slug":"two-new-colleges-to-be-opened-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा की राह आसान, मिलेंगे दो नए कॉलेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उच्च शिक्षा की राह आसान, मिलेंगे दो नए कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा के लिए शहर के युवाओं को अब धक्के नहीं खाने होंगे। बल्लभगढ़ एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र को दो नए कॉलेज की सौगात सरकार देने जा रही है। इनमें से एक कॉलेज छात्राओं के लिए शुरू होगा। जमीन का चयन हो गया है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में बाईपास रोड स्थित सेक्टर दो में पौने छह एकड़ जमीन कॉलेज के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को सौंप दी है। इसे महिला कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बड़खल विधानसभा में राजकीय कॉलेज निर्माण के लिए नोडल अधिकारी ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर उच्चतर शिक्षा विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इन दो कॉलेजों के साथ जिले में कॉलेजों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस बार अकेले नेहरू कॉलेज में ढाई हजार सीटों पर 35 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिस कारण कई विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों ने निजी कॉलेज की तरफ रुख किया था। नोडल अधिकारी डॉ. प्रीता कौशिक ने बताया कि दो नए कॉलेज शुरू होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खासा बदलाव आएगा। दाखिले की राह आसान होगी।
ये है वर्तमान स्थिति
डेमो
- फोटो : डेमो
राजकीय कॉलेज 4
निर्माणाधीन कॉलेज की संख्या 2
निजी कॉलेज 3
प्रस्तावित 2
निर्माणाधीन कॉलेज की संख्या 2
निजी कॉलेज 3
प्रस्तावित 2