फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two girl students on fast strike in du

लॉ फैकल्टी मामला: अब दो छात्राएं भी भूख हड़ताल पर बैठी

Sun, 16 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
two girl students on fast strike in du
दिल्ली यूनिवर्सिटी
दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में बड़ी संख्या में फेल हुए छात्रों का प्रमोट ना करने के विरोध में जारी भूख हड़ताल में अब छात्राएं भी शामिल हो गई हैं। बीते बृहस्पतिवार से शुरु हुई इस भूख हड़ताल में अब तक तीन छात्र हड़ताल पर थे शनिवार को दो छात्राओं के भी हड़ताल पर आने से छात्रों की संख्या पांच हो गई।
विज्ञापन


इस मामले का हल नहीं निकलने पर शुक्रवार को छात्रों ने लॉ फैकल्टी डीन का पुतला फूंका था। अब छात्रों ने साफ कर दिया है कि सोमवार को इस मामले का हल नहीं निकलने पर वह कुलपति प्रो योगेश सिंह त्यागी का पुतला फूंकेंगे। वहीं बीते शुक्रवार को बंद की गई कक्षाएं शनिवार को भी नहीं लगी।
विज्ञापन


इस मामले पर आंदोलन कर रहे एक छात्र ने बताया कि  प्रशासन लॉ फैकल्टी के छात्रों की मांग को लेकर गंभीर नहीं है लेकिन इस बार जब तक अधिसूचना जारी नहीं होती तब तक हड़ताल को समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत प्रदान किए जाने का आश्वासन मिलने पर छात्रों ने पहले 19 सितंबर को अपनी भूख हड़ताल वापस ले ली थी। लेकिन इतने दिनों में भी छात्रों को राहत नहीं मिल पाई। जिस कारण छात्र फिर से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed