{"_id":"58fdec0e4f1c1b4766c0c2c9","slug":"training-in-play-nurseries-will-start-from-may-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई से शुरू होगा खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण, जिले को मिली है 12 खेल नर्सरियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मई से शुरू होगा खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण, जिले को मिली है 12 खेल नर्सरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के 12 स्कूलों की 12 खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण मई के पहले सप्ताह में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। यह नर्सरियां स्पीड टेस्ट पास करने वाले खिलाडिय़ों के लिए स्कूलों में खोली गई है।
विज्ञापन
जिले में तरूण निकेतन स्कूल, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, जेसीएम इंटरनेशनल स्कूल, पन्हैड़ा खुर्द, जुनहेडा, एसडी स्कूल मोहना, टैंडर हार्ट स्कूल भतौला, सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल मोहना, मेवला महाराजपुर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14 ए, फोगाट पब्लिक स्कूल, एबीएम पब्लिक स्कूल रिवाजपुर में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, हैंडबॉल, हॉकी, तैराकी, वॉलीबाल की खेल नर्सरियां स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षक व कबड्डी कोच लोकपाल ने बताया कि सत्र 2014-15 में 93 बच्चों ने स्पीड टेस्ट पास किया था, जिसमें से 35 बच्चें तरूण निकेतन स्कूल से थे। बेहतर परिणाम को देखते हुए ही इस स्कूल में तीन खेल नर्सरियां दी गई है। प्रत्येक खेल नर्सरी को एक लाख 20 हजार रूप की राशि खेल सामग्री के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
तरूण निकेतन स्कूल के चेयरमैन कमल तंवर ने बताया कि स्कूल को तीन खेल नर्सरियां मिली हैं। नर्सरी में खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं दी जाएगी। मई के पहले सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।