फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trail for igpl tournament

आईजीपीएल के लिए आज से ट्रायल, 18 से 20 नवंबर तक चलेगा ट्रायल

Fri, 18 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
trail for igpl  tournament

आईपीएल की तर्ज पर इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों को 18 से 20 नवंबर के बीच डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में चल रहे ट्रायल कैंप में चयन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अन्य शहरों से करीब 225 खिलाडिय़ों ने ट्रायल के लिए रजिस्ट्र्रेशन कराया है। टीम चुनी जाने के बाद मुंबई में 20 जनवरी से आईजीपीएल की शुरुआत की जाएगी। 

विज्ञापन


ग्रेस इंडिया स्पोट्र्स प्राईवेट लिमिटेड और गौतम गंभीर फाउंडेशन की ओर से आईजीपीएल की शुरुआत की जानी है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर ऋषि धवन इस ट्रायल कैंप में आकर मीडिया और खिलाडिय़ों से मुखातिब होंगे। आयोजकों का दावा है कि यह जूनियर खिलाडिय़ों के लिए देशभर में सबसे बड़ा प्लेटफार्म साबित होगा। जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए 14 प्रदेशों के 22 शहरों में खिलाडिय़ों का ट्रायल किया जाएगा। 
विज्ञापन


बास्केटबॉल फाइनल में पहुंचे धर्म पब्लिक और डीडीपीएस 

स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिनों की अंतरविद्यालय फुटबाल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-18 वर्ग के बास्केटबॉल सेमीफाइनल मुकाबले में धर्म पब्लिक स्कूल ने मयूर पब्लिक स्कूल और डीडीपीएस ने जीडी गोयनका स्कूल को शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, अंडर-16 में डीडीपीएस और जीडी गोयनका अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में  पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-12 में ग्लोबल इंडिया और जीडी गोयनका फाइनल में पहुंचे। दूसरी तरफ, फुटबॉल के मुकाबले में अंडर-18 वर्ग में जीडी गोयनका ने जेबीएम ग्लोबल स्कूल को 1-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा ने एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। अंडर-12 वर्ग में जेबीएम स्कूल ने जीडी गोयनका स्कूल को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed