बिहार टॉपर कांड के चलते डीयू में दाखिले के लिए सख्ती की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार एवं अन्य प्रदेशों में बड़े पैमाने पर नकल के मामले सामने आने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया में ठोस कदम उठाने की मांग उठनी शुरू हो गई है।
भाजपा सांसद विजय गोयल ने दिल्ली विवि में ऐसे छात्रों के दाखिले पर रोक के लिए सभी कोर्सों की योग्यता परीक्षा कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली विवि के उपकुलपति प्रो. योगेश त्यागी से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि योग्यता परीक्षा को केवल पास करना होगा, जो बहुत मुश्किल भी नहीं होगी। इससे बिहार की 12वीं क्लास की आर्ट्स की टॉपर रूबी राय और साइंस के सौरभ श्रेष्ठ, राहुल राज जैसे लोग छंट जाएंगे।
विजय गोयल ने डीयू के उपकुलपति से की मुलाकात
उनका कहना है कि सभी राज्यों में अलग-अलग शिक्षा बोर्ड, कोर्स और परीक्षा पद्धतियां हैं। इनको सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन के समकक्ष रखकर नहीं देखा जा सकता।
कहीं उदारता से नंबर दिए जाते हैं और कहीं सख्ती बरती जाती है। लिहाजा, दिल्ली विश्वविद्यालय में कट ऑफ लिस्ट का सिद्धांत ही बेमानी है।
उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से मांग कर रहे हैं कि दिल्ली से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को चार प्रतिशत की अंकों में छूृट मिलनी चाहिए।
चाहे उनके मां-बाप किसी भी राज्य से आकर बसे हों। इसके अलावा दिल्ली सरकार के अधीन 18 कॉलेज में 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों को मिलनी चाहिए।