{"_id":"5929b3b24f1c1b6011537e29","slug":"top-most-famous-courses-of-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीयू में इंग्लिश, कॉमर्स व इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिमांड ज्यादा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में इंग्लिश, कॉमर्स व इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिमांड ज्यादा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 May 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
students
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला पाने के लिए देशभर से लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। मगर डीयू में दाखिले के साथ कुछ ऐसे पाठ्यक्रम हैं, जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा होती है। उन पाठ्यक्रम में छात्रों की रुचि इस वर्ष भी दिखने लगी है। डीयू में सबसे ज्यादा डिमांड, इंग्लिश ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स, बी. कॉम ऑनर्स, बी. कॉम और बीए प्रोग्राम का है।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन के मुताबिक, छह दिनों से चल रहे दाखिला प्रक्रिया के बाद अब तक यही पांच कोर्स हैं जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। यह कोर्स इसी वर्ष नहीं बीते साल 2016-17 भी टॉप फाइव में शामिल रहे थे। इसके अलावा ह्यूमैनिटीज और साइंस कोर्सेज की भी डिमांड डीयू में रहती है। बीते साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो डीयू में कुल 2.50 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इसमें सबसे ज्यादा लोगों ने इन पाठ्यक्रमों के लिए ही आवेदन किया था। यही वजह थी कि इन कोर्सेज के कटऑफ हाई रहा था।
विज्ञापन
बीते साल इकोनॉमिक्स ऑनर्स का कटऑफ 98.27 फीसदी रहा था इसके लिए 2.50 लाख में से 82 हजार 632 लोगों ने आवेदन किया था। इसी तरह इंग्लिश ऑनर्स का कटऑफ 98.75 फीसदी गया था। इसके लिए बीते साल 1.15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने आवेदन किया था। बीए प्रोग्राम का क्रेज भी बीते साल से बढ़ा है। कटऑफ में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी बीते साल इसी बीए प्रोग्राम के लिए हुआ था।
विज्ञापन
इसमें अलग-अलग कॉलेजों ने 1 से 5 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की थी। श्रीराम कॉलेज ने सबसे ज्यादा 97 फीसदी कटऑफ रखा था। कॉमर्स में सबसे तगड़ी फाइट रहती है। बीते साल बी. कॉम ऑनर्स के लिए 72,996 ने तो बी. कॉम के लिए 82,090 ने आवेदन किया था। कॉमर्स के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है 7 से 8 कटऑफ आने के बाद भी बी. कॉम का आखिरी कटऑफ 75 फीसदी श्रद्धानंद कॉलेज का था बी.कॉम ऑनर्स का 85 फीसदी तक ही नीचे आया था।