{"_id":"593949de4f1c1b831c9ca356","slug":"toll-free-number-issued-for-students-taking-online-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन में टोल फ्री नंबर हल करेगा छात्रों की मुसीबतें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऑनलाइन आवेदन में टोल फ्री नंबर हल करेगा छात्रों की मुसीबतें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
students
प्रदेश के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के वक्त छात्रों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्रों की मुसीबतें उच्चतर शिक्षा विभाग खुद हल करेगा। इसके लिए विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दिया है। बता दें कि 08 जून से कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग का मानना है कि ऑनलाइन आवेदन में छात्रों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए विभाग ने दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2075 व 1800-180-2094 जारी किया है। यह 30 जून तक जारी रहेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टोल फ्री नंबर पर तीस लाइनें है। जिसपर सुबह आठ बजे से शाम 06.00 बजे तक सेवाएं दी जाएगी। इसमें सिर्फ ऑनलाइन आवेदन से संबंधित समस्याओं का हल दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से छात्रों के ईमेल आईडी नहीं है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करके ईमेल आईडी भी बनवाने की सुविधा दी जाएगी। अगर छात्र या कॉलेज चाहे तो अपनी समस्या के बारे में ईमेल भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
च्चतर शिक्षा विभाग में ऑनलाइन आवेदन के प्रभारी अरूण जोशी का कहना है छात्रों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर दाखिला के अंत तक चलेगा। कॉलेज के नोडल ऑफिसर भी अपनी समस्याएं यहां बताकर हल करवा सकते।