फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today's online registration for KV

केवी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका

Wed, 15 Mar 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
Today's online registration for KV
demo pic - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विद्यालय (केवी) में पहली क्लास में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। केवी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर 15 मार्च को दोपहर चार बजे ब्रेक  लगा जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद दाखिले की लिस्ट 22 मार्च को जारी होने की संभावना है। लिस्ट आने के बाद ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केवी में एडमिशन के लिए कतार में लगे अभिभावकों के पास बच्चों के दस्तावेज पूरे कराने का अब काफी कम समय बचा है।
विज्ञापन


केवी में एडमिशन के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र, सिंगल चाइल्ड गर्ल चाइल्ड प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, जॉब संबंधी दस्तावेज सहित जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदकों को सभी दस्तावेज आवेदन के साथ अटैच कर अपलोड करने होंगे। केवी में सबसे पहले केंद्रीय कर्मियों के बच्चों, फिर स्वायत्त सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के बच्चों, तीसरा बैंक, फिर राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों और फिर आम लोगों को प्रवेश में वरीयता दी जाती है। वहीं, स्कूल से पांच किलो मीटर के दायरे में आने वाले आवेदकों के बच्चों को भी प्रवेश में वरीयता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed