डीयू में आज पूरी तरह से थम जाएगी दाखिले की दौड़, चूके तो अगले साल मिलेगा मौका
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में रेगुलर कॉलेज व एनसीवेब में अब तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं, तो मंगलवार को छात्रों के पास दाखिले का अंतिम अवसर है।
आज दाखिला लेने से चूके तो अगले साल ही मौका मिल सकेगा। दरअसल, आज बीते जून से शुरू हुए दाखिले की रेस समाप्त हो जाएगी। मंगलवार के बाद सीटें खाली होने की सूरत में भी दाखिले नहीं होंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न वर्गों की सीटें भरने के लिए शुरूआत में पांच कट ऑफ व उसके बाद मेरिट से दाखिले लेने का निर्णय किया था। इस प्रक्रिया के बाद भी लगभग सात हजार से अधिक सीटें खाली रहने पर प्रशासन ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में तीन अन्य कट ऑफ निकालने का निर्णय लिया था।
डीयू अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को डीयू में रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के लिए अंतिम दिन है। इसकेबाद जून से चली आ रही दाखिले की रेस पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। दाखिला तिथि पहले से ही 31 अगस्त तय थी लिहाजा अब तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।
एनसीवेब में भी दाखिला लेने का अंतिम अवसर
ऐसे छात्र जो कट ऑफ में आने के बाद भी अब तक दाखिले नहीं ले पाएं हैं वह हर हाल में मंगलवार तक दाखिला ले लें। मंगलवार को यदि सीटें बचती भी हैं तो दाखिले नहीं होंगे।
दरअसल डीयू ने दाखिले के लिए पहले से ही 31 अगस्त तक दाखिले की तिथि तय की हुई थी। दरअसल मेरिट से अब तक जो दाखिले हुए हैं उसमें फ्रैश दाखिला लेने वालों की बजाए ज्यादातर छात्र एक कॉलेज से दाखिला रद्द कराकर दूसरी जगह दाखिला ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी काफी कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी की काफी सीटें खाली रहने का अनुमान है।
एनसीवेब में भी दाखिला लेने का अंतिम अवसर
रेगुलर कॉलेजों केसाथ ही एनसीवेब (नॉन कॉलिजिऐयट वूमेन एजुकेशन बोर्ड) में भी दाखिला लेने का अंतिम अवसर छात्राओं केपास है। एनसीवेब की निदेशक डॉ अंजू गुप्ता ने बताया कि एनसीवेब में मंगलवार तक ही दाखिला लिया जा सकता है।
अब एनसीवेब की कोई और कट ऑफ जारी नहीं होगी। सातवीं कट ऑफ केदाखिले शुरु होने से पहले लगभग पांच सौ सीटें खाली थी। सोमवार को शुरु हुए दाखिलों के बाद ढाई सौ से अधिक सीटों पर दाखिले हो गए और ऐसे में उम्मीद है कि मंगलवार को बची हुई सीटें भी भर जाए।