{"_id":"5849b5f14f1c1b732a448924","slug":"time-changed-of-all-schools-due-to-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर के चलते सभी स्कूलों का समय बदला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शीत लहर के चलते सभी स्कूलों का समय बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से आते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में शीत लहर व कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सभी स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कर दिया है। ये आदेश जनपद के सभी सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के निजी व सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल शुक्रवार से आगामी आदेश तक सुबह 9.30 बजे से संचालित रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन