{"_id":"59e0c00f4f1c1b69678b5826","slug":"three-heads-of-medical-colleges-in-delhi-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के तीन मेडिकल कॉलेजों के मुखिया बदले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली के तीन मेडिकल कॉलेजों के मुखिया बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
करीब 11 मंत्रालयों के सचिवों का बड़ा फेरबदल करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब अस्पतालों में भी उलटफेर किया है। गुरुवार देर रात मंत्रालय की ओर से दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों के मुखिया को बदल दिया गया। लंबे समय से इन अस्पतालों की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉक्टरों को दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इनमें डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज शामिल है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ डॉक्टरों के खिलाफ लंबे समय से काफी शिकायतें भी मंत्रालय तक पहुंच रही थीं। जबकि हाल ही में सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके राय पर भी उन्हीं के रेजीडेंट डॉक्टरों ने भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
हालांकि उस वक्त डॉ. राय ने इनका खंडन किया। लेकिन कहा जा रहा है कि उस मसले को लेकर ही मंत्रालय के उच्च अधिकारी उनसे नाराज चल रहे थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. एके को डीजीएचएस में बतौर एडिशनल डीजीएचएस की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
उनकी जगह अब अस्पताल की बागडोर प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. वीके तिवारी को सौंप दी गई है। वहीं सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके राय को सलाहकार ईएनटी के रुप में आरएमएल भेज दिया गया है।
मुंबई के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलेशन सेंटर के डॉ. अनिल कुमार गौड़ को सफदरजंग अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक घोषित किया है। वहीं, लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र को हटाकर डॉ. राजीव गर्ग को नया निदेशक बनाया है।