{"_id":"576015254f1c1bb26511c210","slug":"three-days-left-for-stephens-admission-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीफंस में आवेदन के लिए केवल तीन दिन शेष","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्टीफंस में आवेदन के लिए केवल तीन दिन शेष
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए 1 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव पर है। दिल्ली विश्वविद्यालय की आवेदन प्रक्रिया के लिए तो आवेदकों के पास रविवार (19 जून) तक का समय है लेकिन सेंट स्टीफंस कॉलेज में आवेदन के लिए अब महज तीन दिन शेष हैं।
विज्ञापन
स्टीफंस में आवेदन प्रक्रिया 17 जून को समाप्त हो जाएगी। हालांकि इस कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदक को डीयू में ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
अल्पसंख्यक कॉलेज का दर्जा होने के कारण सेंट स्टीफंस व जीसस एंड मैरी कॉलेज अलग से आवेदन प्रक्रिया व दाखिला प्रक्रिया चलाते हैं। इस बार इन दोनों कॉलेजों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि यहां आवेदन करने से पहले आवेदक का डीयू में ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी होगा।
विज्ञापन
इस तरह से आवेदक को पहले डीयू की आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा लेना है और वहां से मिले पंजीकरण नंबर के आधार पर ही वह स्टीफंस में आवेदन कर सकता है।
एक्सपर्ट का कहना है कि जो आवेदक डीयू के साथ-साथ स्टीफंस में भी आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए यह जरूरी है कि वह अब डीयू में ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। इससे उन्हें स्टीफंस में आवेदन करने में आसानी होगी। आखिरी समय में परेशानी से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
विज्ञापन