फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousands of students entry in college by sports quota

खेल कोटे से कॉलेज में हजारों छत्रों की एंट्री

Wed, 06 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Thousands of students entry  in college by sports quota
- फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली विश्वविद्यालय में 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं खेल कोटे से कॉलेज में एंट्री लेंगे। खेल कोटे से दाखिले के लिए फिटनेस टेस्ट व ट्रायल के बाद कॉलेजों में दाखिले के लिए लगभग 3500 छात्र चयनित किए गए हैं। अब इन छात्रों की मेरिट (खेल के मुताबिक) 8 जुलाई को जारी की जाएगी। खेल कोटे से दाखिले के लिए इस बार 10,351 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 6,446 छात्र ही फिटनेस टेस्ट व ट्रायल के लिए योग्य पाए गए। अब इन छात्रों में से तीन हजार से अधिक का चयन दाखिले के लिए हुआ है।

विज्ञापन


डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष प्रो. सीएस दुबे  ने बताया कि फिटनेस टेस्ट व ट्रायल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब छात्रों की सूची तैयार की जा रही है। 28 कॉलेजों के लगभग 40  खेलों के लिए यह प्रक्रिया 2 जुलाई को संपन्न हुई। डीयू वेबसाइट पर 8 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर कॉलेजों में खेल कोटे के दाखिले 8 जुलाई से ही शुरू होंगे। दाखिला मंजूर होने पर ऑनलाइन फीस भुगतान डीयू पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कोटे के लिए दाखिला शेड्यूल
दस्तावेजों की जांच                             8-9  जुलाई
खेल कोटे के दाखिले की पहली सूची        9 जुलाई
कॉलेज में दाखिले                              11 व 12 जुलाई
दस्तावेजों की जांच                            13 व 14 जुलाई
खेल कोटे के दाखिले की दूसरी सूची        14 जुलाई
कॉलेज में दाखिले                             15 व 16 जुलाई
दस्तावेजों की जांच                            18 व 19 जुलाई
खेल कोटे के दाखिले की तीसरी सूची      19 जुलाई
कॉलेज में दाखिले                             20 व 21 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed