फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this new app will help parents to locate their kids

इस ऐप से अभिभावक जान सकेंगे बच्चे की चप्पे-चप्पे की लोकेशन  

Sat, 07 Oct 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 Oct 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
this new app will help parents to locate their kids

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद जहां जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं, वहीं तमाम निजी कंपनियाें ने भी कई सुरक्षा डिवाइस को बाजार में उतारा है।

विज्ञापन


ऐसी ही एक कंपनी ने ईवोटेग नामक एक ऐसा ऐप विकसित किया है, जिसके जरिए अभिभावक घर बैठे बच्चे की लोकेशन जान सकेंगे। इतना ही नहीं बच्चे के अलावा अभिभावक स्कूल के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ पर भी नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन


कंपनी की सीईओ शिल्पा भटनागर के अनुसार, ईवोटेग एक ब्लू-टूथ डिवाइस है। इस डिवाइस को बच्चों की स्कूल बेल्ट में फिट किया गया है। इसके अलावा एक डिवाइस स्कूल बस, वॉशरूम व स्कूल के अन्य मुख्य स्थानों पर लगाया गया है। इस डिवाइस को अभिभावक, शिक्षक के मोबाइल सिम से कनेक्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्चा यदि वॉशरूम या किसी असुरक्षित स्थान पर कुछ देर फंस जाता है तो तुरंत अभिभावक के फोन पर खतरे की घंटी बज जाएगी। साथ ही स्कूल में इस प्रणाली का संचालन करने वाले स्टाफ को भी जानकारी मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed