फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   third list of mdu admission for pg issued

एमडीयूके कॉलेजों में स्नातकोत्तर की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी

Sun, 07 Aug 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 07 Aug 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
third list of mdu admission for pg issued
- फोटो : कुमार संजय

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों में शुक्रवार को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। तीसरी मेरिट लिस्ट में अक्षम, ईडब्ल्यूएस समेत कई कैटेगरी के छात्रों के नहीं होने के कारण उनकी मेरिट नहीं बनी।

विज्ञापन


अब बाकी सीटों का जनरल में तब्दील कर दिया गया। दो कटऑफ के तहत अब तक केवल 60 फीसदी सीटें फुल हो गई हैं। बाकी सीटों के लिए कटऑफ जारी किया गया है, लेकिन कम छात्रों की संख्या के कारण सीट भरना नामुमकिन है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह कॉलेजों में मेरिट लिस्ट चस्पा दिया जाएगा। हालांकि कॉलेजों ने  ऑनलाइन जारी करने में कॉलेजों की दिलचस्पी नहीं दिखी। केवल द्रोणाचार्य कॉलेज ने ही इसे ऑनलाइन जारी किया। तीसरी मेरिट में एमकॉम में ज्यादा राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मेरिट के चालान शनिवार से जेनरेट किए जाएंगे। जिसकी फीस छात्रों को 08 अगस्त तक बैंक में जमा करानी होगी। 

दूसरी कटऑफ में जहां 72 फीसदी अंक था। अब तीसरी कटऑफ 70 फीसदी पर रूकी। हालांकि एमकॉम में करीब 70 फीसदी सीटें भर गई है। जबकि एमए के विषयों में सीटें खाली है और छात्रों की संख्या भी कम है।

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल चेतना सेहरावत का कहना है कि जिन छात्राओं के तीसरी कटऑफ लिस्ट में नाम आए हैं वे अपना एडमिशन करा रही हैं। तीसरी कटऑफ लिस्ट के एडमिशन पूरे होने के बाद यदि सीटें खाली रहती हैं तो अगली कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज में एमकॉम के ऑल इंडिया (एआई) कैटेगरी में 70.3, हरियाणा जनरल (एचजी) में 70.17, बीसी-बी 68.78, बीसी-ए में 66.86, एससी में 62.17 फीसदी है।


द्रोणाचार्य कॉलेज में एमए हिंदी में एआई में 64.29 और एचजी में 51.84 फीसदी रहा। एमए हिस्ट्री में एआई में 50.29 फीसदी और एचजी 49.46 फीसदी था। एमए साइकोलॉजी के एआई मेरिट 60.21 रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed