हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ये पांच नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के स्किल इंडिया मंत्र ने नए पाठ्यक्रमों में तेजी लाने का काम किया है। पाठ्यक्रम का रंग रूप बदल कर इंडस्ट्री की मांग पर ध्यान दिया जा रहा है। इंजीनियरिंग, तकनीकी क्षेत्र में युवाओं की मांग बढ़ रही है।
वर्ष 2025 तक कुशल युवाओं की भारत के अलावा विदेश में भी अधिक जरूरत होगी। इसके लिए बंपर नौकरियां निकलेगी। इसी स्थिति को देखते हुए हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पांच नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है।
इन पाठ्यक्रमों को लांच करने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय की तरफ से कंपनियों से बातचीत चल रही है। यह पाठ्यक्रम ऑफ कैंपस शुरू किए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि जिन कंपनियों के साथ करार होगा। उनके परिसर से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जाएगा।
ये पाठ्यक्रम शुरू करने की कवायद
विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, बिग डाटा, इंडस्ट्रियल इलेक्टॉनिक, टूल एंड डाई मैन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में युवाओं की मांग महसूस कर रहा है।
वर्तमान में इन क्षेत्रों में जितनी युवाओं की जरूरत है, उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए इंडस्ट्री के एक्सपर्ट की राय लेकर एवं जमीन स्तर पर सर्वे कर पाठ्यक्रम शुरू किए जाने हैं। इन पाठ्यक्रमों के बाद विद्यार्थी इन कंपनियों में रोजगार पाने के साथ विदेशी धरती पर रोजगार पा सकेेंगे। इसके लिए जेबीएम ग्रुप, ईस्ट वेस्ट और ट्रीम इंडिया से बातचीत चल रही है।
बीएससी टूल एंड डाई मैन्यूफेक्चरिंग, डिप्लोमा इन रोबोटिक्स एंड ऑटामेशन, डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल इलेक्टॉनिक्स, बीबीए इन बिग डाटा, एमएससी प्लास्टिक प्रोसेसिंग एवं टेस्टिंग का कोर्स शुरू किया जाएगा। डिप्लोमा कोर्स के लिए दसवीं, स्नातक कोर्स के लिए बारहवीं एवं परास्नातक कोर्स के लिए स्नातक होना अनिवार्य होगा।