{"_id":"57ded4c94f1c1b223aa82547","slug":"theater-actor-fill-in-du-flight-from-september-20-debut-of-theatrical-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में रंगमंच के कलाकार भरेंगे उड़ान, नाट्य उत्सव का 20 सिंतबर से आगाज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में रंगमंच के कलाकार भरेंगे उड़ान, नाट्य उत्सव का 20 सिंतबर से आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक व रंगमंच के उभरते कलाकारों को पहचान देने और देश की संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में उड़ान उत्सव-2016 का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय आयोजन में शिक्षकों, प्राचार्यों और छात्रों को बुलाने के लिए सोमवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और गायिका मालिनी अवस्थी डीयू के नॉर्थ कैंपस में परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन
इस आयोजन में रंगमंच से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। इनमें अनुपम खेर, मालिनी अवस्थी, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता रवि किशन, संगीतकार अनु मलिक और नीतिश भारद्वाज के नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मीडिया संयोजक सौरभ शर्मा के मुताबिक यह आयोजन 20 से 22 सितंबर तक चलेगा इसमें कुल 40 नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह हंसराज कॉलेज में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा।