फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theater actor fill in DU flight, from September 20 debut of theatrical festival

डीयू में रंगमंच के कलाकार भरेंगे उड़ान, नाट्य उत्सव का 20 सिंतबर से आगाज

Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theater actor fill in DU flight, from September 20 debut of theatrical festival
दिल्ली यूनिवर्सिटी

देशभर के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक व रंगमंच के उभरते कलाकारों को पहचान देने और देश की संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में उड़ान उत्सव-2016 का आयोजन होने जा रहा है।

विज्ञापन


आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय आयोजन में शिक्षकों, प्राचार्यों और छात्रों को बुलाने के लिए सोमवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और गायिका मालिनी अवस्थी डीयू के नॉर्थ कैंपस में परिक्रमा करेंगे। 
विज्ञापन


इस आयोजन में रंगमंच से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। इनमें अनुपम खेर, मालिनी अवस्थी, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता रवि किशन, संगीतकार अनु मलिक और नीतिश भारद्वाज के नाम प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के मीडिया संयोजक सौरभ शर्मा के मुताबिक यह आयोजन 20 से 22 सितंबर तक चलेगा इसमें कुल 40 नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह हंसराज कॉलेज में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed