{"_id":"5879191d4f1c1b577fbab7c9","slug":"the-vice-president-said-need-to-spend-more-on-health","type":"story","status":"publish","title_hn":" उपराष्ट्रपति बोले, स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक खर्च की जरूरत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उपराष्ट्रपति बोले, स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक खर्च की जरूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
आईएलबीएस का दीक्षांत समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कहा है कि स्वास्थ्य पर जितना खर्च किया जाना चाहिए, नहीं हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में खासकर सरकारी क्षेत्र में वित्तीय मदद बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से एम्स खोले जा रहे हैं, राज्यों सरकारों की ओर से भी इस तरह की पहल करनी चाहिए। वे दिल्ली सरकार के स्वायत्ता चिकित्सीय संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलयरी साइंसेज (आईएलबीएस) के चौथे दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने 28 नवोदित छात्रों को डिग्री भी बांटी। इस मौके पर अस्पताल को प्लेटिनम अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
समारोह में मौजूद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक इंस्टीट्यूट अपने प्रमुख के बल पर जितना आगे बढ़ सकता था, उतना बढ़ चुका है। इसे और आगे ले जाने के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सरीन बहुत स्मार्ट एडमिनिस्ट्रेटर हैं। सभी को एक साथ बुला लिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि यहां से पढ़ाई करने बाद चिकित्सक दूसरे अस्पताल में चले जाते हैं क्योंकि यहां से कई गुणा ज्यादा वेतन दूसरे अस्पतालों में मिलते हैं। लिहाजा यहां के चिकित्सकों के लिए इंसेटिव स्कील लाने की तैयारी चल रही है। स्कीम को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्य सचिव एमएम कुट्टी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और संस्थाना के चिकित्सक और दूसरे कर्मी भी मौजूद थे।