फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the teaching Olympiad from nine december in delhi

द टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड 9  दिसंबर को 

Sat, 07 Oct 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
the teaching Olympiad from nine december in delhi

सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सेंटा) और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) द टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड 9 दिसंबर को आयोजित करवाने जा रहा है। 28 शहरों व दुबई के एक सेंटर में 14 विषयों और चार भाषाओं में यह परीक्षा होगी।

विज्ञापन


दो घंटे की परीक्षा में शिक्षकों के अध्यापन, कक्षा के तौर तरीकों, तार्किक क्षमता और संचार कौशल की परख होगी। जबकि विषयों पर पकड़ जांचने के लिए अतिरिक्त परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ओयूपी इंडिया के एमडी शिवा रामकृष्णन के मुताबिक, प्रतियोगिता के लिए सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सेंटा) के साथ समझौता हुआ है। दो घंटे की परीक्षा में बहु विकल्पीय ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लिश चैलेंजर ट्रैक के पहले दो विजेताओं को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके में दो हफ्ते की ऑक्सफोर्ड इंग्लिश लैंग्वेज टीचर अकेडमी मास्टर क्लास में शामिल होने का मौका मिलेगा। जबकि इंग्लिश चैलेंजर ट्रैक के तीन से छह रैंक पाने वाले विजेताओं को ऑक्सफोर्ड टीचर अकेडमी ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए प्रायोजित किया जाएगा।


यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में होगा। वहीं, सातवीं और 16वीं रैंक के विजेताओं को ओयूपी की ऑनलाइन टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम की स्पॉन्सरशिप मिलेगी। इसके अलावा विजेताओं को कई अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी मौका उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed