{"_id":"5758692f4f1c1bc1459c526a","slug":"the-renewed-conflict-in-the-eleventh-admission-admission-fees-being-charged-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से होने वाले दाखिले का विरोध, फिर वसूली जा रही एडमिशन फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नए सिरे से होने वाले दाखिले का विरोध, फिर वसूली जा रही एडमिशन फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते माह दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्कूलों में ग्याहरवीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने निजी स्कूलों की ओर से अपने ही दसवीं के बच्चों के नए सिरे से दाखिले करने पर विरोध जताया है।
विज्ञापन
दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.सी जैन ने कहा है कि ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ निजी स्कूल अपने ही बच्चों का दाखिला नए सिरे से कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम 1973 का उल्लंघन है। नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूलों को दंड भी भुगतना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि अपने ही दसवीं के बच्चे से वार्षिक शुल्क व विकास शुल्क के साथ अन्य राशि लेना गलत है। जो स्कूल ऐसा कर रहे हैं हम उनका समर्थन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
ऐसा करके स्कूल अपने ऊपर अंगुली उठाने का मौका दे रहे हैं। स्कूलों की ऐसी प्रक्रिया अपनाने पर यदि शिक्षा निदेशालय स्कूल के खिलाफ कोई कदम उठाता है तो एसोसिएशन स्कूल के साथ खड़ा नहीं होगा।
वहीं उन्होंने डीडीए से सस्ती दरों पर जमीन लेकर चला रहे स्कूल मैनेजमेंट को उन्होंने कहा कि वह जो छात्र अब तक मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का लाभ ले रहे हैं स्कूल आठवीं के बाद भी उनकी मुफ्त शिक्षा बंद नहीं करेंगे।