{"_id":"57e545ec4f1c1b0e27a82371","slug":"the-race-ended-in-the-school-of-open-learning-delhi-university-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिले की रेस समाप्त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिले की रेस समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए बीती जुलाई से जारी ऑनलाइन दाखिले की रेस बृहस्पतिवार देर रात समाप्त हो गई। लगभग दो माह से अधिक चली दाखिला प्रक्रिया में इस साल एक लाख 37 हजार दाखिले हुए हैं। हालांकि बीते साल के मुकाबले में यह संख्या कम है।
विज्ञापन
बीते साल एसओएल में एक लाख 43 हजार दाखिले हुए थे। इस साल कम दाखिले होने केपीछे देरी से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया को बताया जा रहा है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो सी.एस दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई।
विज्ञापन
इस बार दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया था। ऐसे में बृहस्पतिवार देर रात तक कुल एक लाख 37 हजार दाखिले हुए हैं। यह बीते साल के मुकाबले में कम है। बीते साल ऑफलाइन व ऑनलाइन मिलाकर एक लाख 43 हजार दाखिले हुए थे।
विज्ञापन
जिसमें से एक लाख 10 हजार दाखिले ऑनलाइन हुए थे जबकि ऑफलाइन दाखिलों की संख्या 33 हजार थी। हालांकि इस बार ऑनलाइन दाखिले ने रफ्तार प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है।
दाखिला प्रक्रिया 15 सितंबर को समाप्त होनी थी लेकिन छात्रों को राहत देते हुए दाखिला तिथि को 22 सितंबर तक बढ़ाया गया था। इस एक सप्ताह में ही लगभग चार हजार दाखिले हुए हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ मिला है। उन्हें एसओएल में आकर चक्कर नहीं लगाने पड़े। इस कारण से उनकेधन व समय दोनों की ही बचत हुई।