{"_id":"578b9e7d4f1c1b676bc4b51b","slug":"the-new-season-will-start-on-july-20-college-student-teachers-are-invited-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जुलाई को शुरू होगा नया सत्र, कॉलेज के शिक्षकों से रूबरू होंगे छात्र ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
20 जुलाई को शुरू होगा नया सत्र, कॉलेज के शिक्षकों से रूबरू होंगे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। कॉलेज अब 2016-17 के नए शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं। डीयू प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से शिक्षण सत्र का आगाज 20 जुलाई से होगा।
मगर कई कॉलेज छात्रों के वेलकम उससे पहले ओरिएंटेशन कार्यक्रम के जरिये करने जा रहे हैं। जिसकी शुरूआत कई कॉलेजों में सोमवार से शुरू होने जा रही है।
ओरिएंटेशन कार्यक्रमों के जरिये कॉलेज प्रशासन छात्रों से रूबरू होने के साथ उनसे जान पहचान भी बढ़ाना चाहते हैं। कार्यक्रम के जरिये छात्रों को उनके पाठ्यक्रमों उसके पूरे साल भर के शिड्यूल, क्लास रूम व कॉलेज के इतिहास के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्हें अपने शिक्षकों से भी परिचय कराया जाएगा। छात्रों के मन में कॉलेज, पाठ्यक्रम और रुचि को लेकर कोई सवाल है तो उसका जवाब भी कार्यक्रम में दिया जाएगा।
भारती कॉलेज में दो दिन 18 व 19 जुलाई ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह श्री गुरूगोविंद सिंह कॉलेज में 18 जुलाई, महाराजा अग्रसेन कॉलेज में 18 जुलाई, सत्यवती कॉलेज में 19 जुलाई और रामजस कॉलेज में 20 जुलाई को ओरिएंटेशन कायक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रामजस कॉलेज ने अपने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार को भी बुलाया है।
छात्रों को कार्यक्रम के जरिये डीयू के दिशा-निर्देशों के साथ खासतौर से एंटी रैगिंग अभियान की जानकारी भी दी जाएगी। छात्रों को बताया जाएगा कि वह अगर रैगिंग करते हैं तो उनके खिलाफ क्या-क्या कार्रवाई हो सकती है। छात्रों पर और रैंगिग करने वालों पर कॉलेज, डीयू प्रशासन किस तरह नजर रख रही है।