फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the machine data will be shown to NSUI in DU elections

एनएसयूआई को दिखाया जाएगा डीयू चुनाव का मशीन वाइज डाटा 

Tue, 13 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 the machine data will be shown to NSUI in DU elections
dusu - फोटो : अमर उजाला
डीयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद प्रशासन ने उस कमरे को सील करने का फैसला किया है, जिसमें ईवीएम रखी गई है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के आरोप के बाद सोमवार को ग्रीवांस कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रशासन उम्मीदवारों को मशीन के आधार पर डाटा दिखाने व वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाने को तैयार हो गया है।  

शनिवार को डूसू चुनाव नतीजों में एनएसयूआई ने अपने अध्यक्ष पद प्रत्याशी निखिल यादव के वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था प्रदर्शन में एनएसयूआई ने मतगणना प्रक्रिया और वोटिंग मशीनों की जांच किए जाने और ईवीएम की वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाए जाने की मांग थी। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने इस मामले की शिकायत मिलने पर इसे ग्रीवांस कमेटी के पास भेज दिया था। इसके बाद सोमवार को एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने पांच सदस्यीय ग्रीवांस कमेटी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेसी नेता ऑस्कर फर्नांडिस, एआईसीसी सचिव केसी मित्तल व एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन शामिल थीं। संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेकानंद पाठक ने बताया कि कमेटी ने एनएसयूआई पदाधिकारियों को देर शाम को मुलाकात के लिए बुलाया। 

इसके बाद प्रशासन उस कमरे को सील करने को तैयार हो गया, जिसमें ईवीएम रखी गई है। मशीन वाइज डाटा दिखाने की बात भी प्रशासन ने कही है। संगठन का दावा है कि डीयू के इतिहास में ऐसा पहली बार किया गया है। 


इन कॉलेजों में गड़बड़ी के लगे थे आरोप
एनएसयूआई का आरोप था कि नौ कॉलेजों, लक्ष्मी बाई, मोतीलाल, किरोड़ीमल कॉलेज, रामलाल आनंद, वीएमसी, एसपीएम, राजधानी, शिवाजी और श्रद्धानंद कॉलेज में मतदान मशीनों में खराबी आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, ग्रीवांस कमेटी की बैठक से पहले संगठन ने सोमवार को आर्ट्स फैकल्टी के बाहर धरना दिया। धरने में एनएसयूआई के पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऑस्कर फर्नांडिस भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed