फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The last chance of admission in DU, will apply to 22 June

डीयू में एडमिशन का आखिरी मौका, 22 जून तक होंगे आवेदन

Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The last chance of admission in DU, will apply to 22 June
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की रेस में शामिल होने का आखिरी चरण शुरू हो गया है। डीयू ने आवेदन की तारीख 19 जून से बढ़ाकर 22 जून शाम पांच बजे तक कर दी है।

विज्ञापन


वहीं इसके साथ ही सात घंटे का अतिरिक्त समय दिया है। यह मौका उस आवेदक को मिलेगा जिसने 22 जून के शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करा लिया हो।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पाया है कि ऑनलाइन आवेदन के समय कई बार छात्र रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं और फॉर्म भी भर देते हैं लेकिन फीस जमा करने में समय लगाते हैं।
विज्ञापन


कई बार ऐसा भी होता है कि एक बार में फीस जमा नहीं हो पाती है। इस समस्या को देखते हुए छात्रों को फीस जमा करने के लिए सात घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू के मुताबिक, छात्र 22 जून शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान वह यह सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने के साथ फॉर्म भर दिया है।

अगर वह पांच बजे तक फीस जमा नहीं करा पाएं हैं तो अगले सात घंटे यानि 22 जून की आधी रात 12 बजे तक फीस जमा करा सकते हैं। तय समय के बाद फीस जमा किया हुआ आवेदन पूर्ण नहीं माना जाएगा।  

रविवार तक आवेदन:
कुल पंजीकरण       3,41,700
पेड आवेदन           3,31,586
छात्र                      1,19,204
छात्राएं                   1,12,371
अन्य                      11
ईसीए                     5923
स्पोर्ट्स                  9533

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed