{"_id":"57c2edc34f1c1b602fd4fee6","slug":"the-last-chance-for-du-admission-admission-will-be-the-eighth-cutoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में दाखिले का आखिरी मौका, आठवीं कटऑफ के लिए होंगे दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में दाखिले का आखिरी मौका, आठवीं कटऑफ के लिए होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला पाने का आखिरी मौका है। डीयू की आठवीं कटऑफ के लिए सोमवार से दाखिले शुरू हो जाएंगे। दो दिन दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस कटऑफ में दाखिला नहीं लेने वाले को अब अगले वर्ष ही दाखिले का मौका मिल पाएगा। क्योंकि अब डीयू प्रशासन खाली सीट रहने पर भी दाखिला प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाएगी।
विज्ञापन
आठवीं कटऑफ डीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्रों को इस कटऑफ में भी बी.कॉम ऑनर्स, बी.कॉम, इतिहास और अंग्रेजी में दाखिले के अवसर है। हालांकि इसमें सातवीं कटऑफ की तुलना में मामूली गिरावट आई है। फिर भी छात्रों को जहां भी मौका मिल रहा है वह दाखिला लेने से ना चूके।
विज्ञापन
आठवीं कटऑफ के आधार पर बी.कॉम ऑनर्स में 13 कॉलेजों में दाखिला पाने का मौका है। बी.कॉम ऑनर्स में कालिंदी कॉलेज में 92.75, दौलतराम में 95, मोतीलाल नेहरू में कटऑफ 93 फीसदी है।
सबसे कम कटऑफ श्रद्धानंद कॉलेज में 85 फीसी है। वहीं, बी.कॉम में एआरएसडी में 92.50, भारती कॉलेज में 83.75, दौलतराम में 94, लक्ष्मीबाई कॉलेज में 87.50, मोतीलाल में 89.75 फीसदी पर दाखिला मिलेगा। इतिहास ऑनर्स में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए दस कॉलेजों में मौका है।
डीयू प्रशासन ने कहा है कि छात्र एक बात का ध्यान रखें की वह पहले कही दाखिला ले चुके है तो वहां रद्द कराकर दूसरी जगह दाखिला लेने से बचे। अगर वह ऐसा कर रहे है तो पहले जहां दाखिला लेना है वहां नियम व शर्तो का आकलन कर ले। कही बाद में दाखिला रद्द कराने के बाद पछताना नहीं पड़े।
एनसीवेब में आज से दाखिले
नेशनल कॉलेजिएट वुमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने इस बार खाली सीटों को भरने के लिए सातवीं कटऑफ जारी की है। उनके कुल 25 सेंटरों में करीब 500 सीटें खाली पड़ी है।
सीटें खाली रहने की वजह से उन्हें दोबारा से दाखिला प्रक्रिया को ओपन करना पड़ा। एनसीवेब की कटऑफ के लिए सोमवार से दाखिला शुरू होगा जो कि 30 अगस्त तक चलेगा। यहां भी दाखिला पाने का आखिरी मौका है।