{"_id":"57d568714f1c1bbc613189eb","slug":"the-kanhaiya-congratulates-mohit-took-a-dig-at-the-defeat-of-abvp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया ने मोहित को दी बधाई, एबीवीपी की हार पर ली चुटकी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कन्हैया ने मोहित को दी बधाई, एबीवीपी की हार पर ली चुटकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
jnu election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने परिणाम आने के बाद आइसा व एसएफआई के संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी व नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित कुमार पांडे को बधाई देते हुए एबीवीपी की हार पर चुटकी ली है।
विज्ञापन
ट्वीट पर कन्हैया ने लिखा है कि जेएनयू को बंद करो, लो एबीवीपी बंद हो गया। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के परिणाम शनिवार देर रात जारी हुए और रविवार को कन्हैया ने ट्वीट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का मजाक उड़ाते हुए पूछा है कि देश जानना चाहता है कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का क्या हुआ?
विज्ञापन
कन्हैया ने एबीवीपी की हार पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि जिस जेएनयू को बंद करवाना चाहते थे, वहां मतदाताओं ने एबीवीपी को हार का रास्ता दिखाते हुए बाहर कर दिया।
विज्ञापन