फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The hotel will be re-appointed teachers, delivered by trusted deputy

सभी अतिथि शिक्षक दुबारा होंगे नियुक्त, उपमुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
The hotel will be re-appointed teachers, delivered by trusted deputy
मनीष सिसोदिया

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर्स) के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने सभी अतिथि शिक्षकों को जल्द ही दुबारा नियुक्त करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली अतिथि शिक्षक संघ से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी गेस्ट टीचर्स जल्द ही दुबारा नियुक्त कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने अब तक जितने वर्ष भी काम किया है उन्हें उसका अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने साफ कर दिया है कि स्थानातंरण और पदोन्नति से स्थायी शिक्षकों के आने से हटाए गए जिन अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिली है उन्हें जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात करके शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री ने ज्यादातर मांगों को स्वीकार कर लिया है।


अब अतिथि शिक्षकों को माह में एक दिन का अवकाश भी मिलेगा वहीं मातृत्व अवकाश के बाद महिला शिक्षिकाओं की दुबारा नियुक्ति हो सकेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि भर्ती परीक्षा के लिए जो अंक भार 0.75 तय किया गया है उसे बढ़ाकर 5 अंक प्रतिवर्ष किया जाए।

वहीं स्थायी होने तक अतिथि शिक्षकों को दैनिक वेतन की जगह मासिक आधार पर वेतन दिया जाए। उपमुख्यमंत्री ने इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में चल रहे समर कैंप को सफल बनाने में अतिथि शिक्षकों की बड़ी भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed