{"_id":"5790d1eb4f1c1bd827c4bca4","slug":"the-government-threatened-to-close-the-school-writes-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को दी स्कूल बंद करने की चेतावनी, सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकार को दी स्कूल बंद करने की चेतावनी, सीएम को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की ओर से 97 निजी स्कूलों के निरीक्षण के विरोध में स्कूलों ने सरकार को स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी है। स्कूलों का विरोध चार्टर्ड अकाउंटेंट के पैनल बनाकर निरीक्षण कराने को लेकर है।
विज्ञापन
बच्चों, माता-पिता, मोबाइल नंबर व जाति, ट्यूशन फीस के संबंध में यह जानकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.सी जैन का कहना है कि यह किसी भी व्यक्ति की निजता के कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन
किसी भी स्कूल के लिए अभिभावकों की बिना मंजूरी के ऐसी जानकारी देना आसान नहीं है। उनका कहना है कि सरकार इस तरह से स्कूल के कामकाज में दखल दे रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री (शिक्षा मंत्री) व शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर इस नियम को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो मुख्यमंत्री के घेराव के साथ-साथ स्कूलों को अनिश्चित काल के लिए बंद भी किया जा सकता है।
उन्होंने 97 स्कूलों को इस प्रकार की सूचना न देने की अपील की है। जल्द ही स्कूलों की बैठक में इस संबंध में सख्त निर्णय लिए जाएंगे।