फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The game started and ECA admission, theater and debate will also trial

खेल व ईसीए के दाखिले शुरू, थिएटर और वाद-विवाद के लिए भी होंगे ट्रायल

Fri, 08 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The game started and ECA admission, theater and debate will also trial
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार से खेल कोटे व ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे के दाखिले शुरू हो रहे हैं। खेल कोटे के दाखिलों के लिए कॉलेजों में दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूर प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


सुबह की पाली वाले कॉलेजों में यह प्रक्रिया सुबह 9 बजे से एक बजे तक चलेगी, जबकि सांध्यकालीन कॉलेजों  में शाम चार बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। ईसीए कोटे से दाखिले के लिए प्रारंभिक ट्रायल होंगे। ईसीए कोटे से दाखिले के लिए भारतीय शास्त्रीय नृत्य व गायन के प्रारंभिक ट्रायल होने हैं जबकि थिएटर व वाद-विवाद के लिए भी ट्रायल लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


ईसीए ट्रायल के लिए छात्रों को पंजीकरण फॉर्म की कॉपी व फोटोग्राफ लेकर जाना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक व फाइनल ट्रायल की प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी। वहीं ईद के अवकाश में बदलाव के चलते ईसीए ट्रायल की तिथि में बदलाव किया गया था। सात जुलाई को नृत्य, गायन के ट्रायल तय थे लेकिन अवकाश के चलते शेड्यूल बदला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदलाव की सूचना डीयू वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी बावजूद कुछ छात्रों के ट्रायल देने के लिए कॉलेज में पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed