{"_id":"577e98f64f1c1b446c7fa988","slug":"the-game-started-and-eca-admission-theater-and-debate-will-also-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल व ईसीए के दाखिले शुरू, थिएटर और वाद-विवाद के लिए भी होंगे ट्रायल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खेल व ईसीए के दाखिले शुरू, थिएटर और वाद-विवाद के लिए भी होंगे ट्रायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार से खेल कोटे व ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे के दाखिले शुरू हो रहे हैं। खेल कोटे के दाखिलों के लिए कॉलेजों में दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
सुबह की पाली वाले कॉलेजों में यह प्रक्रिया सुबह 9 बजे से एक बजे तक चलेगी, जबकि सांध्यकालीन कॉलेजों में शाम चार बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। ईसीए कोटे से दाखिले के लिए प्रारंभिक ट्रायल होंगे। ईसीए कोटे से दाखिले के लिए भारतीय शास्त्रीय नृत्य व गायन के प्रारंभिक ट्रायल होने हैं जबकि थिएटर व वाद-विवाद के लिए भी ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
ईसीए ट्रायल के लिए छात्रों को पंजीकरण फॉर्म की कॉपी व फोटोग्राफ लेकर जाना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक व फाइनल ट्रायल की प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी। वहीं ईद के अवकाश में बदलाव के चलते ईसीए ट्रायल की तिथि में बदलाव किया गया था। सात जुलाई को नृत्य, गायन के ट्रायल तय थे लेकिन अवकाश के चलते शेड्यूल बदला गया।
विज्ञापन
इस बदलाव की सूचना डीयू वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी बावजूद कुछ छात्रों के ट्रायल देने के लिए कॉलेज में पहुंचने की सूचना है।