{"_id":"57866a7c4f1c1ba64e13da9f","slug":"the-fourth-list-will-be-released-tomorrow-15-18-july-will-be-filing","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : कल जारी होगी चौथी लिस्ट, 15-18 जुलाई तक होंगे दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : कल जारी होगी चौथी लिस्ट, 15-18 जुलाई तक होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए जारी होने वाली चौथी कट ऑफ लिस्ट से भी कई छात्रों को राहत मिल सकती है। हालांकि यह राहत केवल कॉमर्स से जुड़े पाठ्यक्रमों में ही मिल सकती है।
विज्ञापन
आर्ट्स के कुछ पाठ्यक्रमों की सीटें तीसरी कट ऑफ में ही लगभग फुल हो गईं हैं। तीसरी लिस्ट के दाखिलों के तहत ही कई कॉलेजों में राजनीति शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, साइकोलॉजी जैसे पाठ्यक्रमों के दाखिले बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कुछेक कॉलेजों और गिने-चुने पाठ्यक्रमों के लिए ही चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। मामूली गिरावट के साथ बीकॉम व गणित जैसे कोर्स में दाखिले की गुंजाइश रहेगी।
विज्ञापन
डीयू में अगले सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। लिहाजा शुक्रवार को चौथी कट ऑफ जारी होने पर दाखिलों की रफ्तार तेज होगी। इस लिस्ट के दाखिले 15 से 18 जुलाई तक होंगे।
ऐसे में प्रशासन की सलाह है कि चौथी लिस्ट में जिस कोर्स व कॉलेज में दाखिला मिले, वहां ले लें। हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अंजू ने बताया कि चौथी कट ऑफ लिस्ट में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, फिजिक्स, गणित व फिजिकल साइंस में दाखिले खुले रहेंगे।
जबकि बाकी अन्य पाठ्यक्रमों में सीटें भरने के कारण दाखिले नहीं लिए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में भी सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए कॉलेज 0.25-0.50 फीसदी की मामूली गिरावट करेंगे।
आईपी कॉलेज में बीकॉम, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस में फिलहाल सीटें नहीं भरी हैं, वही कॉलेज चौथी लिस्ट में हिंदी, फिलॉस्फी व राजनीति शास्त्र के दाखिले खोलेगा। हिंदी में कट ऑफ तीसरी कट ऑफ के मुताबिक ही रखी जाएगी।
जबकि फिलॉस्फी में अधिक दाखिले रद्द होने के कारण एक फीसदी तक की गिरावट होगी। बीकॉम व कंप्यूटर साइंस में 0.25 से 0.50 फीसदी तक की गिरावट की जाएगी।
आर्यभट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज सिन्हा ने बताया कि उनके यहां लगभग सभी पाठ्यक्रमों में अभी कुछ सीटें खाली हैं। ऐसा लग रहा है कि पांचवीं कट ऑफ तक दाखिले के अवसर रहेंगे।