फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first arrived in the festival film director Prakash Jha Delhi, lodged presence of his play

पहली बार दिल्ली के इस महोत्सव में पहुंचे फिल्म निर्देशक प्रकाश झा, अपने नाटक से मौजूदगी दर्ज कराई

Fri, 17 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
The first arrived in the festival film director Prakash Jha Delhi, lodged presence of his play
bharangam - फोटो : अमर उजाला
हाल में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के पहुंचते ही छात्रों ने उन्हें देखने की होड़ लगा दी। जबरजस्त एंट्री के साथ प्रकाश झा अंदर आए। 
विज्ञापन


मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने पहली बार भारत रंग महोत्सव के 19वें संस्करण में अपने नाटक ‘अब मानि जाऊ’ के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रकाश झा खुद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र रहे हैं लेकिन कभी भारत रंग महोत्सव में किसी नाटक का निर्देशन नहीं किया था। 

झा के इस नाटक के अलावा बृहस्पतिवार को कुल छह नाटकों का मंचन किया गया। 

नाटक मैथिली भाषा में था

The first arrived in the festival film director Prakash Jha Delhi, lodged presence of his play
bharangam - फोटो : अमर उजाला

प्रकाश झा का नाटक मैथिली भाषा में था, मगर इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह नाटक एक युवती के संघर्ष की कहानी है जो विरोध के बाद भी समाज में अपनी लड़ाई जारी रखती है।

उसी के संघर्ष के साथ ही यह कहानी भी आगे बढ़ती है। इसके अलावा भारंगम में बृहस्पतिवार को ‘अंग्रेज पत्थर’, ‘चित्रांगदा’, ‘ये है मुंबई मेरी जान’, ‘चीट्स मैम वचा’ और ‘फूल्स कोर्ट’ नाटकों का मंचन किया गया।

तीन नाटकों का लाइव वेबकास्ट भी किया गया। बृहस्पतिवार को दर्शकों ने जमकर नाटकों का आनंद उठाया। लगभग सभी शो हाउसफुल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed