{"_id":"5790f23e4f1c1bb52ac4be03","slug":"the-final-day-of-the-fifth-list-admissions-colleges-anywhere-in-the-crowd-so-much-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन आज, कॉलेजों में कहीं भीड़ तो कहीं सन्नाटा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पांचवीं लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन आज, कॉलेजों में कहीं भीड़ तो कहीं सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में पांचवीं कट ऑफ लिस्ट के आधार पर हो रहे दाखिलों के कारण कुछ कॉलेजों में भीड़ रही तो कुछ जगह सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
चूंकि शुक्रवार को पांचवीं और आखिरी लिस्ट के दाखिलों का अंतिम दिन है, लिहाजा दाखिले के लिए भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है। वहीं दूसरी सूची केबाद से दाखिले रद्द कराने का सिलसिला पांचवीं कट में भी जारी है। हालांकि अब दाखिला रद्द करने वालों की संख्या में कमी आने लगी है।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई कॉलेज में अब तक लगभग 1250 दाखिले हो चुके हैं और शुक्रवार के दाखिले के बाद यह आंकड़ा बढने की उम्मीद है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ प्रत्युषा वात्सलय ने बताया कि शुक्रवार केबाद भी सीट बचती है तो दाखिले के लिए मेरिट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट में रिजर्व कैटेगिरी के लिए तो कुछ कोर्सेज में दाखिले हो सकते हैं। वह कहती हैं कि हिंदी ऑनर्स में ओबीसी की 15 सीटों के लिए अब तक केवल तीन दाखिले हुए हैं जबकि एसटी की चार सीटों केलिए एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
वहीं बीकॉम में एससी-एसटी की सीटें भर गई है जबकि सामान्य श्रेणी की खाली है। ऐसे में शुक्रवार के दाखिले के बाद ही कहा जा सकेगा कि किस कोर्स की किस कैटेगिरी की मेरिट निकलेगी।
आईपीयू कॉलेज की मीडिया कोर्डिनेटर मनस्विनी योगी ने बताया कि चौथी कट ऑफ में कुछ कोर्सेज में बंद हुए दाखिलों को पांचवीं में खोला गया। जिसके बाद असर यह हुआ है कि दाखिले हुए हैं। मेरिट केविषय में पांचवीं कट ऑफ लिस्ट के दाखिले समाप्त होने के बाद ही कहा जा सकेगा।