फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The fifth and final issue of cut-off Ansiveb, from Wednesday to Friday will be the admission

एनसीवेब की पांचवीं और आखिरी कट ऑफ जारी, बुधवार से शुक्रवार तक होंगे दाखिले 

Wed, 03 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The fifth and final issue of cut-off Ansiveb, from Wednesday to Friday will be the admission
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कालिजिऐयट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपनी पांचवीं व आखिरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में औसतन एक से छह फीसदी तक की गिरावट की गई है। 

विज्ञापन


अब बुधवार से इस कट ऑफ में बची हुई 3,330 सीटों के लिए दाखिले शुरू होंगे, जो कि शुक्रवार तक चलेंगे। इस तरह से छात्राओं के पास एनसीवेब में दाखिला लेने का आखिरी मौका है। 
विज्ञापन


छात्राओं के पास बीए से ज्यादा बीकॉम में दाखिले का विकल्प है। हालांकि बीए में चौथी कट ऑफ में सामान्य के लिए दो सेंटरों पर बंद हुए दाखिले इस कट ऑफ में खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीवेब की आखिरी कट ऑफ में बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के दाखिलों की बात की जाए तो कुल 25 सेंटरों में 14 सेंटरों पर दाखिले बंद हो चुके हैं। जिन 11 सेंटरों पर दाखिले का विकल्प छात्राओं को मिल रहा है।

वहां 55 फीसदी से लेकर 71 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।  इस कट ऑफ में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स व जानकी देवी कॉलेज में बंद हुए दाखिले पांचवीं कट ऑफ में 71 फीसदी पर खुल गए हैं। 

ऐसा छात्राओं के एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में शिफ्ट होने के कारण हुआ है। इसी तरह से एससी श्रेणी के लिए 13 कॉलेज सेंटरों पर बीए में दाखिले बंद हो गए हैं। जबकि ओबीसी श्रेणी के लिए दाखिले के पूरे मौके बरकरार हैं। 

वहीं एसटी श्रेणी का दाखिले पूर्व कट ऑफ के मुताबिक सभी कॉलेज सेंटरों पर 40 फीसदी पर हो जाएगा। जहां तक बीकॉम की बात है तो इसमें भी औसतन एक से छह फीसदी की गिरावट की गई है। 


इस कट ऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए छह सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि अभी हमारे पास 3, 330 सीटें खाली हैं। चूंकि यह आखिरी कट ऑफ है ऐसे में इस कट ऑफ में ही यह सीटें भर जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed