फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The date and time the student engaged in PG entrance, would be the first out of Delhi

पीजी एंट्रेस के तारीख और समय में उलझे छात्र, पहली बार दिल्ली से होने हैं बाहर

Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The date and time the student engaged in PG entrance, would be the first out of Delhi
स्टूडेंट - फोटो : amar ujala

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तारीख व समय ने छात्रों को उलझा दिया है। दरअसल, तीन पीजी कोर्सेज की परीक्षा एक ही तिथि व एक ही समय पर रख दी गई है। इन पीजी कोर्सेज के लिए कई छात्र ऐसे हैं जो कि इन तीनों के लिए योग्य हैं। 

विज्ञापन


अब ऐसे में उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वह किस परीक्षा को छोड़े व किस परीक्षा को दें। छात्रों ने अब परीक्षा की तिथियों में बदलाव केलिए डीयू में चक्कर लगाना शुरू कर दिए है। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार पहली बार पीजी कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाएं दिल्ली के अलावा, वाराणसी, जम्मू, कोलकत्ता, नागपुर, व बैंगलूरु में होनी है। 

पीजी कोर्सेज के लिए आवेदन करने वाली छात्रा ने बताया कि उन्होंने एमएससी  केमिस्ट्री, एमएससी फॉरेसिंक साइंस,  एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री के लिए आवेदन था। इन तीनों ही कोर्सेज की शैक्षणिक योग्यता को पूरा करने के कारण मैंने तीनों में आवेदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आवेदन किया था तब प्रवेश परीक्षा की तिथियां नहीं आई थी। अब जब तिथियां जारी हुई तो देखा कि इन तीनों ही कोर्सेज केलिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को शाम चार से छह बजे तक है। एक ही दिन एक ही समय पर होने के कारण अब यह समझ से परे है कि कौन से कोर्स केलिए प्रवेश परीक्षा दूं जबकि तीनों केलिए योग्य हूं।

वह कहती हैं कि अब उन्होंने डीयू से लिखित में आग्रह किया है कि वह तिथियों में बदलाव करें जिससे कि उनकेजैसे कई छात्रों को राहत मिल सकें।डीयू अधिकारियों केअनुसार हमने लिखित में यह शिकायत ले ली है छात्रों को राहत देने केलिए इस मामले को जरुर देखा जाएगा।


उल्लेखनीय है कि इस बार पीजी कोर्सेज के लिए 1, 29,059 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें दिल्ली के 68, 349 आवेदकों ने आवेदन किया है तो वहीं यूपी के 21, 749 आवेदक हैं तो हरियाणा केआवेदकों की संख्या 15, 179 हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed