ओपन डेज में भीड़ बढ़ी, अब 13 मई तक होगा सत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिला प्रक्रिया की जानकारी के लिए आयोजित हो रहे ओपन डेज में अब छात्रों व अभिभावकों की भीड़ बढ़ने लगी है। जैसे-जैसे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे छात्रों के सवाल बढ़ने लगे हैं।
अब ऐसे में प्रशासन ने ओपन डेज को 13 जून तक कर दिया है। प्रशासन की पहले तय तिथियों के मुताबिक, 11 जून को आखिरी ओपन डेज साउथ कैंपस में होना था। अब इन्हें आगे बढ़ा दिया गया है।
13 मई को ओपन डेज पीतमपुरा स्थित केशव महाविद्यालय में भी होगा। वहीं कॉलेजों ने भी अपने स्तर पर ओपन डेज सत्र आयोजित करने शुरू किए हैं। आईपी कॉलेज में शनिवार को सवाल-जवाब के लिए सत्र आयोजित किया जाएगा।
नॉर्थ कैंपस में आयोजित हुए ओपन डेज के सवाल व जवाब
नॉर्थ कैंपस में आयोजित हुए ओपन डेज के सवाल व जवाब
1. क्या रेगुलर कोर्सेज के साथ सर्टिफिकेट लैंग्वेज कोर्स किया जा सकता है?
- आप रेगुलर कॉलेज के साथ सर्टिफिकेट कोर्सेज (ऑफिस मैनेजमेंट, विदेशी भाषा) कर सकते है। छात्रों को सलाह दी गई कि पहले साल में कोई सर्टिफिकेट कोर्स ना करे। पहले साल कॉलेज व कोर्स को समझे।
2. क्या इंर्फोमेटिक्स प्रैक्टिस विषय वाले कंप्यूटर साइंस ऑनर्स कर सकते हैं?
- इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस विषय वाले कंप्यूटर साइंस ऑनर्स कर सकते हैं।
3. पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए कौन आवेदक आवेदन कर सकते हैं?
- पीडब्ल्यूडी (पर्सन विद डिसेबिलेटी) श्रेणी के लिए वे ही आवेदक आवेदन कर सकते हैं, जो कि कम से कम 40 फीसदी अक्षम हों।
4. रिजल्ट घोषित नहीं होने पर आवेदन किया जा सकता है?
- यदि अभी किसी बोर्ड का बारहवीं का रिजल्ट जारी नहीं हुआ हो तो ऐसे आवेदक डीयू में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें बस रिजल्ट सेक्शन में रिजल्ट अवेडिट (इंतजार) पर निशान लगाना होगा।
5. कट ऑफ आने के बाद दाखिले के लिए कितने दिन मिलेंगे?
- दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार दाखिले के लिए पांच कटऑफ आएंगी। प्रत्येक कटऑफ आनेे के बाद छात्रों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे। जिसमें दाखिले के साथ फीस जमा होगी।
6. जाति प्रमाणपत्र आवेदक के नाम पर होना अनिवार्य है?
- जी हां, यदि कोई आवेदक आरक्षित श्रेणियों (एससी-एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी) के तहत आवेदन कर रहा है तो उसके जाति प्रमाण पत्र उसके स्वयं के नाम पर होना अनिवार्य है।