फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The city government is still in charge of their schools: HC

दिल्ली सरकार को अपने स्कूलों की सुध नहीं : कोर्ट

Thu, 06 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The city government is still in charge of their schools: HC
कोर्ट - फोटो : file photo

हाईकोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में एक सरकारी स्कूल में टीन की छत होने पर दिल्ली सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि आखिर इस माहौल में बच्चे कैसे पढ़ाई करेंगे। 

विज्ञापन


कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप निजी स्कूलों के संसाधनों की जांच करते हैं, लेकिन अपने स्कूलों का ख्याल क्यों नहीं करते। सरकार को चार सप्ताह में पूरी स्थिति सहित विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश मिला है। 
विज्ञापन


अदालत ने यह आदेश भाटी माइंस इलाके में स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है। मामले की सुनवाई 15 दिसंबर तय हुई है। याचिका में स्कूल के बदतर स्थिति का हवाला देते हुए, उसे पक्का बनाने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे भी कम, शिक्षक भी कम
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस स्कूल में करीब 2000 छात्र पढ़ते हैं। तुगलकाबाद बाद इलाके में स्थित एक अन्य सरकारी स्कूल में भी 1500 बच्चे टीन की छत के नीचे पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। 


अधिवक्ता ने कहा कि कक्षा छह से 12वीं के इस स्कूल में कमरे भी काफी कम हैं। इस कारण बच्चों को दो पाली में पढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं, शिक्षक भी तय संख्या से काफी कम हैं और भर्ती नहीं की जा रही। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed