{"_id":"57f2a9de4f1c1b893226fcf2","slug":"the-challenge-for-2018-teachers-received-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौती 2018 के लिए शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चुनौती 2018 के लिए शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
दिल्ली सरकार ने चुनौती 2018 के तहत 14 नवंबर तक लक्ष्य रखा है कि सरकारी स्कूलों के छठी से नौवीं के बच्चे सही से पढ़ना व लिखना सीख सकें। इसके लिए बीते सप्ताह लगभग 2000 शिक्षकों को एक खास तरह का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के तहत बताया गया है कि उन्हें शिक्षण में क्या-क्या गतिविधियां अपनानी चाहिए। शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी के अनुसार, चुनौती 2018 के तहत लक्ष्य रखा गया है कि बच्चे सही तरीके से पढ़ना व लिखना सीख सकें। इसके लिए जरूरी है कि शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) के सहयोग से 1000 सरकारी स्कूलों के करीब 2000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। बीते 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक हर स्कूल से दो-दो शिक्षकों को यह ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को शिक्षण में किस तरह की गतिविधियां अपनानी चाहिए, इस संबंध में बताया गया है, ताकि बच्चों की पढ़ने में रुचि पैदा हो। इस बारे में अब यह शिक्षक अपने स्कूलों में जाकर अन्य शिक्षकों को बताएंगे, जिससे कि उन्हें भी इस ट्रेनिंग का लाभ मिल सके।
