फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The CBSE has made special arrangements for students divyanga

सीबीएसई ने दिव्यांग छात्रों के लिए किए हैं ये खास इंतजाम

Sun, 29 Jan 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
The CBSE has made special arrangements for students divyanga
cbse - फोटो : cbse

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मार्च में शुरू होने वाली दसवीं व बाहरवीं की बोर्ड परीक्षाओं में दिव्यांग छात्रों के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है। हर साल की तरह इस साल भी बोर्ड दिव्यांग छात्रों को परीक्षाओं के दौरान कुछ छूट व सुविधाएं मुहैय्या कराएगा।

विज्ञापन


इस छूट का लाभ लेने के लिए छात्रों को अपने संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा। दिव्यांग छात्रों के लिए कुछ स्कूलों में न केवल अलग से सेंटर होंगे बल्कि उन्हें पहले की तरह परीक्षाओं केदौरान अतिरिक्त समय भी मिलेगा।
विज्ञापन



बोर्ड ने इस छात्रों को दी जाने वाली छूट की जानकारी जारी की है। सीबीएसई का कहना है कि सैकेंडरी और सीनियर सैकेंडरी स्तर पर बोर्ड की ओर से विशेष जरूरत वाले बच्चों को छूट प्रदान की जाती है। पहले के वर्षों में भी स्कूलों को इस संबंध में बताया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The CBSE has made special arrangements for students divyanga
file photo - फोटो : AmarUjala
​लिहाजा परीक्षा से पहले एक बार फिर से जानकारी दी है। सीबीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटिस्टिक छात्र को लेखक का उपयोग करने की अनुमति होगी। सीबीएसई इस वर्ष भी अशक्त बच्चों के तहत आने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देने जा रहा है।  


तीन घंटे की परीक्षा के लिए इन छात्रों को 60 मिनट यानी एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा जबकि ढाई घंटे की परीक्षा के लिए 50 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। इसी तरह 2 घंटे की परीक्षा में यह अतिरिक्त समय 40 मिनट का होगा तो डेढ़ घंटे की परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय इन परीक्षार्थियों को मिलेगा।


नेत्रहीन परीक्षार्थियों के लिए  जॉस (जॉब एक्सेस विद स्पीच) का इस्तेमाल करने की छूट होगी। यदि कोई नेत्रहीन छात्र इसका प्रयोग परीक्षा के दौरान करना चाहता है तो इसके लिए उसे पहले से अनुमति लेनी होगी। वहीं नेत्रहीन छात्रों को गणित व साइंस का प्रश्न पत्र बड़े प्रिंट के साथ मिलेगा। जबकि बारहवीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बॉयोलॉजी की प्रैक्टिकल की बजाए उन्हें अलग से एक प्रश्न पत्र दिया जाएगा। यह प्रैक्टिकल घटकों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed