फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The board exam is the first yoga-meditation stress away

बोर्ड परीक्षा देनी है तो पहले योग-मेडिटेशन से तनाव करें दूर

Mon, 20 Feb 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 20 Feb 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
The board exam is the first yoga-meditation stress away
yoga

बोर्ड परीक्षा की तारीख पास आते ही विद्यार्थियों पर अच्छे नंबर लाने का तनाव बढ़ गया है। इस तनाव का प्रभाव उनके रिजल्ट पर न पड़ जाए, इसके लिए अभिभावकों को छात्रों की काउंसलिंग तक करानी पड़ रही है।

विज्ञापन


हर दिन दो से तीन विद्यार्थी मनोचिकित्सक के पास काउंसलिंग के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे परीक्षा का तनाव बिल्कुल न लें। मेडिटेशन और योगा से तनाव को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
मनोचिकित्सक डॉक्टर आर के बंसल ने बताया कि एग्जाम के तनाव को लेकर हर दिन से दो से तीन छात्र आ रहे हैं। इन छात्रों की तैयारी पूरी होने के बावजूद भी इनके मन में अच्छे नंबर आएंगे या नहीं इसका डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों की काउंसलिंग की गई है। इसके साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों से लगातार बातचीत करने के लिए कहा गया है। ताकि वो एग्जाम को लेकर ज्यादा तनाव महसूस न करें। एग्जाम का समय आते ही बच्चे दिन भर पढ़ाई में जुट जाते हैं।

लेकिन दिमाग को आराम देना भी बहुत जरूरी है। कम से कम 6 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही एक घंटे पढ़ाई करने के बाद 10 मिनट का ब्रेक लें। मेडिटेशन और योगा भी कर सकते हैं।


इससे भी बहुत हद तक तनाव दूर होता है। डॉक्टर अजय सक्सेना ने बताया कि घर में पॉजिटिव माहौल बना कर रखें। इसके साथ परीक्षा की तैयारी के बीच रोज आधे घंटे योगा और मेडिटेशन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed