फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tenth failed students will get credit in nios in delhi

दसवीं में फेल छात्रों को एनआईओएस में मिलेगा क्रेडिट 

Thu, 21 Sep 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Sep 2017 02:45 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने प्रोजेक्ट के लिए जारी किए दिशानिर्देश   
दो पास विषयों का मिलेगा क्रेडिट, तीन की देनी होगी परीक्षा 

विज्ञापन
tenth failed students will get credit in nios in delhi

विस्तार

दिल्ली सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं में दो बार फेल हुए छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) में दाखिला दिलवाने का प्रोजेक्ट शुरू किया है।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि अगर छात्र ने किन्हीं दो विषय को पास किया है तो उसका क्रेडिट उसे एनआईओएस प्रोजेक्ट में मिल जाएगा। क्रेडिट मिल जाने के कारण उसे उस विषय की परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने विश्वास ग्रुप (एनआईओएस प्रोजेक्ट) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली कैबिनेट ने बीते माह ही सीबीएसई मुख्य और सीबीएसई पत्राचार से फेल हुए बच्चों को एनआईओएस से पढ़ाने के कदम पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत पूरी दिल्ली में अलग-अलग सेंटर खुलेंगे। जबकि बच्चों का दाखिला एनआईओएस से होगा। वह नजदीकी सेंटर में पढ़ाई कर सकेंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत विषयों के क्रेडिट का लाभ भी है।

उदाहरण स्वरूप यदि कोई छात्र सीबीएसई पत्राचार में दो विषयों में पास हो चुका है तो उसे तीन विषयों में ही पास होने की जरूरत होगी। क्योंकि उसे दो विषयों का क्रेडिट मिल जाएगा। विषयों के लिए यह व्यवस्था की गई है।

दो भाषा, एक सामाजिक विज्ञान (अनिवार्य), साइंस एंड टेक्नोलॉजी, होम साइंस एंड प्रैक्टिकल पेटिंग के साथ प्रैक्टिकल। इनमें से छात्रों को दो भाषा, एक सामाजिक विज्ञान, व सोशल साइंस, होम साइंस व पेंटिंग में से विषयों का चयन करना होगा।


यदि किन्हीं विषयों में वह इस साल दसवीं की परीक्षा में पास हो चुका होगा तो उसे उसका लाभ मिल जाएगा। यदि इन विषयों की सूची के अलावा वह अन्य किसी भी विषय में पास हो चुका है तो भी उसका लाभ मिलेगा। छात्र को अपना क्रेडिट ट्रांसफर कराने के लिए प्रति विषय 150 रुपये का भुगतान करना होगा। दो से ज्यादा विषयों का क्रेडिट छात्र को नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed