फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers seeking a teaching job, a large number of vacant posts

शिक्षकों को शिक्षण कार्य में लगाने की मांग, बड़ी संख्या में खाली हैं पद

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers seeking a teaching job, a large number of vacant posts
टीचर - फोटो : demo pic

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बड़ी संख्या में पद खाली हैं। फिर भी कई ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें गैर-शिक्षण कार्यों में लगाया गया है। इनमें 25 प्रिंसिपल व 22 शिक्षक कानूनी काम में लगे हैं।

विज्ञापन


लिहाजा, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो रही है। इस मामले पर ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। 

एसोसिएशन की मांग है कि गैर-शिक्षण कार्यों में लगाए गए शिक्षकों को वापस स्कूल भेजा जाए। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक अशोक अग्रवाल ने बताया कि सरकारी स्कूलों में 80 फीसदी स्कूलों में प्रिंसिपल के पद व पीजीटी के 7463 और टीजीटी के 13,623 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद बीते कई सालों से 25 प्रिंसिपल, 2 पीजीटी व 20 टीजीटी शिक्षकों को कोर्ट व अन्य कार्यों में लगाया हुआ है। इस कारण यह स्कूल नहीं जा पाते, जबकि अब ये स्कूल जाकर पढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed